फाइनल में पहुंची राजकीय इंटर कॉलेज की क्रिकेट टीम बाराबंकी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने किया टूर्नामेंट का आगाज

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। स्थानीय के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रथम स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला बाराबंकी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ विवेक वर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ मोहम्म्द साकिब ने मैच का उद्धघाटन किया। पहला मैच आनंद भवन स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज की बीच खेला गया। जिसमें आनंद भवन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 8 ओवर में 46 रन बनाये 9 रन रवि चौधरी ने बनाये। करन सिंह ने 5 विकेट लिए। राजकीय इंटर कॉलेज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 5 विकेट से मैच जीताकर सेमीफइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट में ग्लोबल एकडमी और श्री साई इंटर कॉलेज के बिच हुआ। श्री साई इंटर कॉलेज ने 5 विकेट पर 55 रन बनाए। श्री साई इंटर कॉलेज की तरफ से नीरज ने 14 रन अंकित ने 14 रन का योगदान दिया। ग्लोबल एकडमी ने 7 ओवर 7 विकेट पर 55 बनाक़र 3 विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफइनल में प्रवेश किया। अंकुर यादव ने 15 रन बनाये। सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय इन्टर कॉलेज और गोल्डेन ऐकडमी की बीच हुआ। टेनिस स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय इन्टर कॉलेज ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 62 रन बनाये। युवराज ने 11 रन और आकाश ने 11 रन बनाये। अंकुर यादव ने 4 विकेट लिए। जवाब में गोल्डन एकेडमी 8 ओवर में 58 रन ही बना सकी। अंकुल ने 21 रन बनाये। ओमवीर की गेंदबाजी से 3 विकेट लेकर राजकीय इंटर कॉलेज को फाइनल में पहुंचा दिया। राजकीय इंटर कॉलेज ने 4 रन से जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। इस में मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष मोहमद अब्दुल रहमान लल्लू, उपाध्यक्ष मोहसिन मतीन, फराज अख्तर, अकरम रसूल, तारिक जिलानी, चंदा रानी, जावेद भाई, सचिव डी.सी.ए अंकुर माथुर, सरदार परमजीत, चन्दन अस्थाना, राजेश भारती बाबा, तरिक किदवई गुड्डू, जिम्मी आदि लोग मौजूद रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!