जागरूकता रैली निकाली

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। स्कूल चलो अभियान व नामांकन मेला के तहत विकासखंड पूरेडलई स्थित प्राथमिक विद्यालय निबहा के अंतर्गत स्थित गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई। ‘एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया।’ ‘घर-घर विद्या दीप जलाओ, लड़की लड़का सभी पढ़ाओ’ का उद्घोष करते हुए गांववासियों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तेज नारायण जायसवाल द्वारा जागरूकता रैली में सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क सुविधाएं जैसे- शिक्षा, पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन, बैग, जूता-मोजा आदि से भी अवगत कराया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं समेत शिक्षक विनोद सिंह, मीना मिश्रा, प्रभात तिवारी आदि मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!