जनता के सपनों को साकार करेगी सपा: शीला सिंह सपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरे विधायक सुरेश यादव, मांगा समर्थन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद नवाबगंज के गुलरिया गार्द, कटरा बारादरी एवं लखपेड़ाबाग वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले वासियों द्वारा अपनी रोजमर्रा की समस्याएं गिनाए जाने पर उनको भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम हर नगरवासी के सपने को साकार करने लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। जैसा साफ सुथरा, सुंदर और सुविधा युक्त नगर आप सभी लोग चाहते हैं बिल्कुल वैसा ही सुसज्जित शहर बनाकर आपके सपने को साकार करके दिखाएंगे। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय, पीने के पानी, मार्ग प्रकाश के साथ चौराहों का सुंदरीकरण एवं रास्ते के बीच में पडने वाले बिजली के पोलो को किनारे करने का काम प्राथमिकता पर किए जाएंगे। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरतमंदों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा उसके लिए स्थान निर्धारित करते हुए एक हफ्ते मे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का काम करेंगे। जनसंपर्क की इसी कड़ी में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अभय नगर, बाल्मीकि नगर, कटरा बारादरी एवं सट्टी बाजार सहित कई मोहल्लों में सपा प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा के लिए वोट और समर्थन मांगा। इस मौके पर पूर्व सभासद दीपक गुप्ता, संतोष जयसवाल, श्रीमती लवली रावत, कामता प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा, दिनेश भाई आज तमाम पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

