नशेड़ियों ने बाइक में मारी टक्कर एक गम्भीर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र रामनगर के नंदऊपारा निवासी जगदीश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामसिंह कस्बा सुंधियामऊ से अपने घर पेंटर को लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुन्ना पुत्र भगोले निवासी बिलौली मजरे मीरपुर के पास नशे में धुत्त बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। और उनकी हीरो स्पलेंडर बाइक भी छतिग्रस्त हो गई।जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अमित पुत्र स्वर्गीय हरिनाम सिंह ने डायल 112 और 108 को घटना की जानकारी दी। डायल 108 द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने घायल की स्थिति गम्भीर होते देख प्राथमिक उपचार के बाद बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल जगदीश के पुत्र सत्यम ने बीते सोमवार पुलिस चौकी सुंधियामऊ में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!