बारात की विदा कराकर वापस लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी दूल्हे के दोस्त की मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

सहसवान। निकाह के बाद नवविवाहिता की विदा कराकर घर वापस लौट रही एक कार बदायूं मेरठ राजमार्ग के ग्राम खंदक पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिसमें दूल्हे के दोस्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा बराती घायल हो गए घायलों को सीएससी सहसवान उपचार वास्ते भेजा गया जहां हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पुलिस ने मृतक के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है l जानकारी के मुताबिक सहसवान थाना कोतवाली के ग्राम नदायिल निवासी भूरा पुत्र कुदरत अली की बारात थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सेमला सरैया गई हुई थी जहां से निकाह की सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बरात लगभग 9:00 बजे वापस हो रही थी की बारात में तीव्र गति से चल रही एक कार बदायूं मेरठ राज्य मार्ग के ग्राम खंदक के निकट डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिसमें ग्राम नदायिल निवासी दूल्हे के दोस्त मजहर पुत्र इसरार 19 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि कार में बैठे आदत जरूर ज्यादा बराती गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान ले जाया गया जहां घायलों की गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि पुलिस ने मृतक मजहर के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है हादसे की खबर सुनते ही खुशियों के घर में मातम छा गए चारों तरफ चीत्कार चीत्कार की आवाजें आने लगी l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

Don`t copy text!