दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, पुलिस ने आरोपित पति को लिया हिरासत में।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। समाज में दहेज के भूखें भेड़ियों द्धारा पत्नियों से माँग पूरी करने को उत्पीड़न करने के नए-नए तरीके अपनाये जाने के बाद नवविवाहिता के साथ परिजनों के सहयोग से अप्रक्रतिक क्रत्य करने का एक मामला थाना कोतवाली में नवविवाहिता के पिता द्धारा पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की नामज़द रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के सीमावर्ती ग्राम निवासी व्यक्ति ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थनापत्र में अवगत कराया की उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह पाँच दिसम्वर 2022 को मुस्लिम रीति रिवाजों से अपनी पुत्री का निकाह नगर के एक मोहल्ला अकबराबाद निवासी आकिल पुत्र मुबीन के साथ किया था। तथा हैसियत से भी ज़्यादा दान दहेज दिया था। परंतु दामाद आकिल व माता नूरबानो जेठ यामीन दहेज से नाखुश थे। उपरोक्त लोगों ने शादी के बाद से ही पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।यही नही उपरोक्त लोगों के सहयोग से पति आकिल बुलेट मोटरसाइकल दो लाख रुपय की नगद माँग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने का नया तरीक़ा इजात करते हुए उसकी अप्रक्रतिक कृत्य करने तथा नशे की दवाएँ देकर बेहोश कर देता था साथ ही साथ गुप्तांग में किसी नुकीली वस्तु से प्रहार भी करता था। जिसके चलते मेरी पुत्री दर्द से चिलाती एवं तड़पती रहती थी मेरी पुत्री ने मुझे कई बार फ़ोन करके बताया कि ससुरालबालों की माँग पूरी कर दो नही तो यह मुझे जान से मार देंगे।
प्रार्थना पत्र में नवविवाहिता के पिता ने बताया की 27 अप्रैल को पुत्री ने रोते हुए बताया की मुझे आकर एक बार देख जाओ जिसपर हम लोग पुत्री के ससुराल पहुँचे तो देखा की पुत्री की हालत ज़्यादा ख़राब है उसे उठने बैठने में भी समस्या हो रही है पुत्री को लेकर सीएचसी उपचार कराने पहुँचा तो उसकी हालत नाज़ुक देखकर चिकित्सा अधीक्षक ने ज़िला चिकित्सक रेफ़र कर दिया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। युवती के पिता द्धारा थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र पर अपराध पंजीकृत करते हुए अभियुक्त आकिल को हिरासत में ले लिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!