(मैंथा व्यापारी आत्महत्या मामला) व्यापारी का मिला लिखा सुसाइड नोट, बाजार में पांच करोड़ रुपए पांच व्यापारियों ने दबा रखे थे, इसलिए उठाया ये कदम- पुलिस कर रही हर पहलू पर जांच
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं
बदायूं। मैंथा व्यापारी संजय गुप्ता ने मार्केट में पांच करोड़ रुपए फंसने के चलते सुसाइड कर लिया था। उनके रुपए पांच लोगों ने दबा रखे थे। क्योंकि पुलिस को मिले सुसाइड नोट में यह बातें लिखी थीं। हालाकि मंगलवार दोपहर तक परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
उझानी के मोहल्ला भदवार गंज अनाज मंडी निवासी संजय गुप्ता के शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें तमाम व्यापारी और अन्य लोग भी शामिल हुए। इधर पुलिस ने घटनाक्रम की वजह को खंगालना शुरू कर दिया है।
शुरुआत में पुलिस सुसाइड नोट को ही जांच का आधार बनाकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। सुसाइड नोट में 5 लोगों के नाम लिखे हैं और उन पर तकरीबन 5 करोड़ का बकाया भी संजय ने दिखाया है। यह भी जिक्र किया है कि उनकी मौत की जिम्मेदार वह खुद हैं और यह 5 लोग उन्हें परेशान कर रहे थे। हालांकि यह कौन लोग हैं इसका खुलासा मुकदमा दर्ज होने के बाद ही हो सकेगा। इतना माना जा रहा है कि सभी व्यापारी हैं। कनपटी से सटाकर किया फायर:- संजय ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की नली कनपटी से सटाकर ट्रिगर दबाया था। पोस्टमॉर्टम के दौरान गोली बाहर निकाली गई। जबकि रिवाल्वर भी पुलिस ने जमा कर ली है। ताकि जरूरत पड़ने पर फोरेंसिक लैब में टेस्ट कराया जा सके। खंगाले जाएंगे बैंक डिटेल्स और बहीखाते:- इस मामले में अब संजय के बैंक अकाउंट की डिटेल समेत कारोबार से जुड़े बहीखाते खंगालने की तैयारी में है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस पर कितनी देनदारी थी और कितनी लेनदारी। इन साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाने की बात कह रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

