बिल्सी हत्याकांड में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में दो दिन पहले आधी रात को दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त की पीटकर हत्या कर दी थी। एसएसपी ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को जल्द ही घटना का अनावरण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशे दे रही है। देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी है। शनिवार की रात थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी मनोज यादव पुत्र गिरवर यादव की उसके ही दोस्त वीर सिंह यादव ने अपने एक साथी के साथ मक्का के खेत पर पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना कर सूचना पर परिजन पुलिस व अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गये थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिये। दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। एके सिंह प्रभारी निरीक्षक बिल्सी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

