खेत में पालातू गाय आने से बौखालाएं खेत स्वामी ने गाय पर हंसिए से किया हमला, गाय की हुई मौंत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। दातागंज जंगल मे चर रही पालतू गाय बरसीम के खेत मे चली गयी जिसपर खेत स्वामी ने गाय पर हंसिया से हमला कर दिया। हंसिया गाय के पेट मे धंस गया। खीचने पर गाय की आंत बाहर आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। गाय पालक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दातागंज क्षेत्र के गांव चापरकोरा का सामने आया है। यहां रहने वाले धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी गाय करती हुई गांव के ही कुंवर सेन पुत्र गजराज के खेत मे चली गयी। कुंवर सेन पुत्र गजराज, मुकेश उर्फ मुखिया पुत्र गजराज तथा मुकेश का बेटा अशोक ने गाय पर हंसिया दरांती से हमला कर दिया। जिसमें गाय की मौत हो गयी। पुलिस में तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!