इरम एजूकेशनल के संस्थापक डा. ख्वाजा को किया गया याद

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। इरम एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक डा ख्वाजा मोहम्मद सैयद यूनुस की प्रथम पुण्य तिथि इरम काॅलेजमेलारायगंज में मनायी गयी है। इरम काॅलेज मेलारायगंज के प्राचार्य डा उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे डा ख्वाजा मोहम्मद सैयद यूनुस के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर प्रथम पुण्य तिथि मनायी गयी। प्राचार्य डाॅ उदय प्रताप सिंह ने संस्थापक जी का जीवन प्रेरणा मई बताते हुये कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सबक देंगी एक सामान्य मनुष्य महान कैसे बनता है उनका जीवन कर्मठता संर्घष शिक्षा होने का उदाहरण है।जिन्होने शिक्षा जगत में नाम रोशन करने राष्ट्रपति राज्यपाल तथा बड़े अधिकारियों से पाये पुरुष्कार पर भी चर्चा किया।उन्होंने कहा कि गांव मेलारायगंज से निकल कर कठिन परिश्रम से इरम एजूकेशनल सोसायटी को इस मुकाम तक पंहुचाया हम सभी का प्रयास रहेगा ख्वाजा साहब के मिशन को बुलन्दिंयो तक पंहुचाने का काम किया है।इस मौके पर इरम इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद वर्मा, इंचार्ज आसमा खातून, अभय पान्डेय, आशुतोष, सत्यम, हिमांशु, आशुतोष मौर्या, चंद्रसेन, सत्येन्द्र, मनोज, सुरेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Don`t copy text!