(सराहनीय कार्य) बिसौली पुलिस ने गुम हुए बच्चें को चन्द मिनटों में परिजनों को किया सुपुर्दे-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं
बदायूं। थाना बिसौली क्षेत्र के कस्बे में आज प्रातः करीब 08:45 बजे मनु शर्मा पुत्र महीपाल शर्मा जिसकी उम्र करीब 05 वर्ष कस्वा बिसाली में आसफपुर रोड पर रोता हुआ घूम रहा था जो अपना घर का रास्ता भूल गया था। तत्काल सूचना मिलने के उपरांत पुलिस बच्चे को अपने साथ थाने ले आए जहां पुलिस द्धारा बच्चे को कार्यालय में बैठाकर टॉफी व बिस्कुट देकर चुप कराया तथा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चन्द्रपाल व पिता का नाम सूरज व माता का नाम सन्तोष बताया तथा अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। बच्चे की फोटो ब उसकी डिटेल तत्काल ही थाना बिसौली के संचालित डिजिटल वालिटियर्स वॉट्सएप ग्रुप व अन्य स्थानीय वॉट्सएप ग्रुप पर शेयर की गयी। बच्चे की फोटो डिजिटल वालिटियर्स वॉट्सएप ग्रुप पर शेयर करते ही चंद मिनटों में बच्चे के पिता श्री सूरज पुत्र बाबूराम नि० चडरऊआ थाना कुटफतेहगढ़ जनपद सम्भल थाना बिसौली पर आये और अपने बच्चे को सकुशल देखकर खुशी से अपने गले से लगा लिया और पुलिस की प्रशंसा करते हुए नजर आए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

