पूर्व पालिका अध्यक्ष ने नगर में घर घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली - बदायूं
बिसौली। निर्दलीय उम्मीदवार व पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार वार्ष्णेय ने नगर में ताबड़तोड़ प्रचार कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री वार्ष्णेय व उनके समर्थकों ने चुनाव चिन्ह रिक्शा पर मोहर लगाकर विजयी बनाने का आह्वान किया। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि जनता के असीम प्यार और इच्छा के चलते ही उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। नगरवासियों की मोहब्बत उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल में नगर में कराए गए विकास कार्यों का फल इस बार जनता के अपार समर्थन के रूप में देखने को मिल रहा है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि यदि इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे नगर में विकास की गंगा बहा देंगे। गुरुवार को श्री वार्ष्णेय ने समर्थकों के साथ हाईवे किनारे दुकानदारों से वोट मांगे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली – बदायूं

