1995 में आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद तस्लीम जहां ने पालिका अध्यक्ष पद के रूप में पहली बार संभाली थी कुर्सी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। देश में वर्ष 1995 में लागू हुई आरक्षण व्यवस्था के बाद नगर पालिका परिषद सहसवान अध्यक्ष पद प्रथम बार महिला पद सामान्य जाति के लिए आरक्षित होने पर हुए निकाय चुनाव में पहली बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी पर तस्लीम जहां को बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस निकाय चुनाव में सर्वाधिक मतदान 79,75 प्रतिशत हुआ जो 8 दशक मैं 12 बार संपन्न हुए निकाय चुनाव में सर्वाधिक मत प्रतिशत मतदान हुआ था अब तक के चुनावों में सर्वाधिक हुए मतदान की आज भी नगर में चर्चा होती है।

देश में वर्ष 1995 में लागू लागू हुई आरक्षण व्यवस्था के तहत नगर पालिका परिषद सहसवान अध्यक्ष पद की कुर्सी प्रथम बार महिला के रूप में सामान्य जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने पर 27 नवंबर वर्ष 1995 मैं नगर के 29370 मतदाताओं मैं 23411 मतदाताओं ने 79 पॉइंट 75 मतों का प्रयोग कर सबको चौंका दिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी सामान्य महिला पद के लिए आरक्षित होने पर मीर मजहर अली उर्फ नन्हे मियां की पत्नी बेगम तस्लीम जहां पहली बार कोठी के दरवाजे खोलकर चुनाव मैदान में कूदी इसी चुनाव मैदान में पूर्व विधायक स्वर्गीय मुस्ताक अली की पुत्री मुंशायरी बेगम डॉ चंद्र लाल की पत्नी रमा गुप्ता रियाज अहमद एडवोकेट की पत्नी रुखसाना बेगम सहित चार महिला प्रत्याशी अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए मैदान में थी चारों महिलाएं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी जिसमें मतदान दिवस से पूर्व अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुं शायरी बेगम के पक्ष में चली तेज हवा के झोंके ने मुशायरी बेगम व उनके समर्थकों को यह लगने लगा कि उनकी जीत इस चुनाव में निश्चित है परंतु परंतु उनकी यह जीत ऊपर वाले को मंजूर नहीं थी इसीलिए मतदान दिवस से 1 दिन पूर्व अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी मुंशायरी बेगम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनकर उनके शुभचिंतक मतदाताओं में शोक की लहर दौड़ गई हजारों की तादाद में उनके शुभचिंतक उनके आवास मोहल्ला सैफुल्ला गंज पहुंचे तथा मृत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा जनाजे में शामिल हुए ।
नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुंशायरी बेगम के निधन से मतदान की नामांकन प्रक्रिया जारी रहने पर मतदाताओं ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तस्लीम जहां के पक्ष में मतदान किया तस्लीम जहां को 9179 मत प्राप्त हुए जबकि अध्यक्ष पद की मृतक प्रत्याशी मुंशायरी बेगम को 7150 मत प्राप्त हुए रमा गुप्ता को 2925 रुखसाना बेगम को 3251 मत प्राप्त हुए अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तस्लीम जहा ने मृतक अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुंशायरी बेगम को 2029 मतों से पराजित कर दिया 29370 मतदाताओं में 23411 मतदाताओं ने 17.75 प्रतिशत मतदान करके नगर के राजनीति को में बेचैनी पैदा कर दी 76 साल 8 दशक अब तक संपन्न हुए 11 बार हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में मतदाताओं द्वारा किया गया सर्वाधिक मतदान साबित हुआ जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई भी चुनाव में मतदाता नहीं तोड़ पाए 10 बार हुए निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या दुगनी हो हो गई परंतु नगर के मतदाता सन 1995 में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं द्वारा किए गए अपने मतों के प्रयोग का रिकॉर्ड तोड़ पाने में असफल साबित हुए अब देखना है के वर्ष 2023 नगर मैं नगर पालिका परिषद के 12b बार 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव में मतदान करके वर्ष 1995 में संपन्न हुए निकाय चुनाव के प्रतिशत का का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Don`t copy text!