बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रकाश पुरूष ‘डॉ विवेक वर्मा’ सांसद और जिलाध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। राजनीतिक दल-बदल के सियासी मकसद जरूर होते हैं। अगर कोई नेता दल बदलता है तो तत्काल सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हो गरम हो जाती है कि इस निर्णय के मायने क्या हैं। शुक्रवार को बाराबंकी में कद्दावर नेता एवं समाजसेवी डॉ विवेक सिंह वर्मा बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें पार्टी के जिला मुख्यालय में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत और जिलाध्यक्ष शशांक कुशुमेश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके भाजपा में शामिल होने से कई कयास लगाए जाने लगे हैं। नगर निकाय चुनाव में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के ठीक पहले डॉ विवेक सिंह वर्मा का भाजपा ज्वाइन करना कहीं न कही भाजपा को और मजबूती प्रदान करता नज़र आ रहा है। डॉ विवेक वर्मा जिले की कुर्मी बिरादरी में अच्छी पैठ रखते हैं। यही नहीं पसमांदा मुसलमानों और दलितों में भी उनकी अच्छी लोकप्रियता है। जिसका फायदा भाजपा उठाना चाहती है। अलबत्ता खुद डॉ विवेक वर्मा इस विषय पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारों का कहना है कि भाजपा में लोकसभा चुनाव के लिए गुंजाइश का अनुमान लगाकर ही डॉ विवेक सिंह वर्मा ने भगवा चोला पहना है। बताते चलें कि मेडिकल में एम.एस. की डिग्री के बाद देश विदेश में चिकित्सकीय सेवाओं का अनुभव ले चुके डॉ विवेक सिंह वर्मा जिले में विजय लक्ष्मी आई हास्पिटल का संचालन कर रहे है। डॉ विवेक वर्मा सूबे के जाने माने आई सर्जन हैं। जो गरीबों और अमीरों का एक जैसा इलाज करते हैं। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यही नहीं मृदुभाषी और मिलनसारिता उनके व्यक्तित्व का हिस्सा रही है। जिस काराण उन्होंने समाजसेवा के साथ ही राजीनित की ओर कदम बढ़ाया। सितम्बर 2021 में बसपा में शामिल होकर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की। फिर वर्ष 2022 में बहुजन समाज पार्टी से सदर विधानसभा से चुनाव लड़े। लेकिन बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती ने उन्हें कोई तवोज्जो नहीं दी, जिस कारण विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के संपर्क में आए डॉ विवेक सिंह वर्मा भाजपा में शामिल हो गए। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डॉक्टर विवेक वर्मा के भाजपा में आने से निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने डॉक्टर विवेक का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके पूर्व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर विवेक वर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, रचना श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर, रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह, भरत लाल सिंह मौजूद रहे।

भाजपा में लोकतंत्र आज भी कायम: विवेक

संवाददाता से हुई बातचीत में डॉ विवेक सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र आज भी कायम है। काम करने वालों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की वजह से देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। विकास के लिए रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि अब हम एक ताकत बनकर भाजपा को जीत की ओर ले जाएंगे। निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएंगे।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!