यंग स्ट्रीम ने जीआईसी और आनंद भवन को हराया, जीती ट्रॉफी सब जूनियर टेनिस बाल क्रिकेट की चैंपियन बनी यंग स्ट्रीम की टीम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर 14 और अंडर 19 सब जूनियर टेनिस बाल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों वर्ग में यंग स्ट्रीम स्कूल की टीम ने जीत हासिल की। अंडर 14 की टीम का फाइनल आनंद भवन स्कूल और यंग स्ट्रीम स्कूल की टीम के बीच हुआ। यंग स्ट्रीम स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन बनाए। इसमें शिवा श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनन्द भवन स्कूल की टीम ने 8 ओवर में केवल महज 63 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज अभ्युदय ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं यंग स्ट्रीम की तरफ से सैयद अफ़्फ़न ने 2 विकेट लिए। यंग स्ट्रीम स्कूल ने 26 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। और जनपद में अंडर 14 की विजेता ट्रॉफी हासिल की। वहीं दूसरा फाइनल मैच अंडर 19 स्कूल बॉयज टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का यंग स्ट्रीम स्कूल और राजकीय इंटर कालेज के बीच हुआ। यंग स्ट्रीम स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धरित 8 ओवर में 74 रन बनाए। राजकीय इंटर कालेज के गेंदबाज करन सिंह ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय इंटर कालेज की टीम ने 8 ओवर में केवल 63 रन ही बना सकी और 6 विकेट खोकर हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भी यंग स्ट्रीम स्कूल की टीम ने 12 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी आपने नाम किया। इसके साथ ही अंडर 19 स्कूल बॉयज की टेनिस बाल स्कूल क्रिकेट भी जिले में चैम्पियन बनी। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर क्षेत्राधिकारी डॉ बीनू सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में हॉट स्पॉट के निदेशक फराज़ अख्तर, अकरम रसूल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित मुन्नू, टेनिस बाल एशोसिएशन के अध्यक्ष मो अब्दुल रहमान लल्लू, उपाध्यक्ष मोहसिन मतीन, सपा नेता दानिश सिद्दकी, टेनिस बाल एसोसिएशन के उप सचिव जिम्मी, तारिक जिलानी, तौहीद खान, पीटीआई चन्दा रानी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ अहमद जावेद, आदिल खान, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मज़हर अजीज खान, जिला हाँकी के सचिव चन्दन अस्थाना, पीटीआई कुमारी सैलजा, पीटीआई शकील खान, अन्नू रिज़वी आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

