(बेटे की मौत के चार दिन बाद मां ने तोड़ा दम) घर से बाहर भी नहीं निकल रही थीं सावित्री, परिजन बोले- लगा था सदमा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। चार दिन पहले उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में बंदरों के हमले में छत से गिरकर बेटे देशराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। देशराज की मौत के बाद उसकी 60 वर्षीय मां जावित्री देवी की सदमे से मौत हो गई। मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में पूर्व प्रधान के छोटे भाई 45 वर्षीय देशराज शाक्य छत से कपड़े उतारने चढ़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। देशराज बंदरों से बचने के लिए जीने की ओर दौड़े इसी बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से मकान के बाहर लगीं ईंटों के ढेर पर गिरे इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। देशराज की मौत के बाद उनकी मां जावित्री देवी को गहरा सदमा लगा। वह घर से बाहर ही नहीं निकल रही थीं। आज शुक्रवार सुबह चार बजे जावित्री देवी की मौत हो गई। परिजनों ने गांव में ही शव की अंत्येष्टि कर दी। चार दिन के अंदर मां बेटे की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!