सपा प्रत्याशी को समर्थन में तेज हुई साइकिल की रफ्तार सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी सहित दिग्गजों ने घर घर मांगे वोट
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद की सपा प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा ने शुक्रवार को नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं महाबली बजरंगबली के दर्शन किए। इसके उपरांत पीरबटावान, ककरहिया एवं वेदपुरम कॉलोनी आदि वार्डों में जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान में उन्होंने कहा कि आप सभी लोग इस बार समाजवादी पार्टी का साथ और वोट देकर जिताने का काम करिए। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपकी सभी समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाएगा। आपके मोहल्ले व वार्ड की सभी खस्ताहाल सड़कों को तत्काल सुधार कर रास्ते को सुगम बनाते हुए, जो भी नाली, नाले बंद पड़े है या टूट गये है, उन सभी नालियों की तुरंत मरम्मत कराते हुए साफ सफाई की तत्काल व्यवस्था की जाएगी। जिन रास्तो पर जलभराव होता है उन सभी रास्तों पर विशेष मरम्मत का कार्य करा कर उनको सुधारा जाएगा। इसी कड़ी में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने वार्ड मखदुमपुर में घर घर जाकर अपने मोहल्ले वासियों से सपा प्रत्याशी शीला सिंह के लिए वोट और समर्थन की अपील की। वहीं सपा प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा के समर्थन में पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू ने पीरबटावन मोहल्ले में घर घर जनसंपर्क किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन वार्ड, मोहल्ला ओबरी, कोठीडीह वार्ड एवं तहसील कॉलोनी वार्ड में सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इसी कड़ी में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने बुद्ध पूर्णिमा पर शहर के कई मोहल्लों में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम लखपेड़ाबाग लान मे बाबा साहब और बुद्ध धम्म विषयक सेमिनार, शिवपुरी मोहल्ले में भारतीय बौद्ध महासभा और जिला बार एसोसिएशन में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम में तथागत महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सपा प्रत्याशी के लिए समर्थन की अपील की। जनसंपर्क में आज मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, सभासद ताज बाबा बब्बू भाई, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, हिमांशु यादव, मो.इमरान, सरताज, कुर्सेद भाई, वेदप्रकाश तिवारी, मो मुईद, अफ़ज़ाल, विवेक शुक्ला, सुनील, शिवकुमार, लवकुश, कमरुद्दीन, अमित सिंह, रेनू, टिल्लू वर्मा, इमरान अंसारी, मो जुनैद, कामता प्रसाद यादव, अजय वर्मा बबलू, राजकुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

