जिनके आवास कच्चे हैं उन्हें पक्के आवास दिए जाएंगे: सांसद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने नगर पंचायत रामनगर के कई मोहल्लों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी के समर्थन में वोट मांग कर उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की। आज शुक्रवार को भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत व प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ सुंदरनगर चांदामऊ चौहट्टा जाकर लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी को भारी बहुमत से जिताने की बात कही। यही नहीं चौहट्टा मोहल्ले में 50 परिवार के लोगों ने जिनके घर गिराए जाने का कोर्ट से आदेश हुआ था। उन सभी लोगों ने सांसद से अपनी व्यथा सुनाई तो सांसद ने उनसे कहा कि चुनाव के पहले भी मैं आपके यहां आकर सब लोगों से मिल चुका हूं न्यायालय से स्टे आर्डर मिल गया है अब किसी के घर नहीं गिरेंगे। बद्री विशाल त्रिपाठी के जीतने पर जिन लोगों के कच्चे आवास हैं उनके पक्के आवास बनाए जाएंगे।किसी भी समय आप लोगों को कोई परेशानी हो बेहिचक मुझसे मिले सभी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। इसके उपरांत सांसद उपेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केसरी पुर में आयोजित जनसभा में भी लोगों से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी प्रमुख प्रतिनिधि सूरतगंज शेखर हयारण वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर अजीत वर्मा गुड्डू रामसागर कनौजिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनगर कमलेश शुक्ला महादेवा शैलेंद्र सिंह महामंत्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी प्रफुल्ल तिवारी आदि मौजूद रहे।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!