हरे पेड़ काटने वाले ठेकेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सुबेहा, बाराबंकी। चार दिन पूर्व दबंग लकडी ठेकेदार द्वारा रात्रि के समय चोरी से दलित के खेत में लगे दर्जनों यूके लिपटस के वृक्षों को काटकर उनकी लकडियां उठा ले गए। जहां जानकारी होने पर तत्काल पीड़ित नें पुलिस चौकी पहुंच कर चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायत दी। किंतु चार दिन बीत जाने के उपरांत पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते कोई कार्रवाई ना होने पर पीड़ित नें पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। जहां पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद सुबेहा पुलिस नें मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी। तहरीर के अनुसार सुबेहा थानाक्षेत्र के अंतर्गत मजार मजरे कोलवा निवासी संतोष कुमार डोम नें बताया कि चार दिन पूर्व रात्रि में अहिरगाव निवासी लकडी ठेकेदार मुन्ना उर्फ मुन्नऊ ने सोमवार की रात गांव के निकट हमारे खेत में लगे यूके लिपटस के दर्जनों पेड काटकर उठा ले गए। इसकी जानकारी होनें पर तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी सराय गोपी पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया जहां चौकी इंचार्ज द्वारा कार्यवाही की बात कहकर मुझे चलता कर दिया किंतु पुलिस की लचर कार्यशैली व लकडी माफियाओ व पुलिस के मजबूत गठजोड के चलते चार दिन बीत जानें के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित नें पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से न्याय की गुहार लगाई जहां पुलिस अधीक्षक की डाट फटकार के उपरांत सुबेहा पुलिस नें मामले को दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

