राहगीरांे के लिए खुला नथनापुर पुल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। रामनगर बदोंसराय के बीच बन हैं लघु सेतु नथनापुर पुल की स्लेप खुलने के बाद उसकी साइड दीवारे भी बन गई है। अभी छुट पुट कार्य बाकी है लेकिन जनता की दिक्क़तो को देखते हुए रविवार शाम से विभाग इसे चालू करवा देगा। रामनगर बदोंसराय मार्ग पर नथनापुर पुल जनवरी से बन रहा था जिससे इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आना जाना बंद था। बगल मे कच्चा रास्ता बना था जिससे छोटे वाहन निकलते थे। कभी भूल वश बड़े वाहन निकले तो इस कच्चे रास्ते मे फंसे रहे। बड़ी मशक्क्त बाद वे निकल सके। पुल जब तक बना तब तक राहगीरों को घूम कर आना पड़ रहा था। अधिशाशी अभियंता दीपक चौधरी व एई अजीत पटेल ने बीते दिनों इसका निरीक्षण किया था तथा ठेकेदार से कहा था कि जल्द इसे चालू कर दे। अक्सर देखने मे आता है कि सालो कोई परियोजना पूरी नहीं हो पाती मगर इस पुल मे विभाग ने लगकर जल्दी कार्य करवाया जिससे अधिशाशी अभियंता की तारीफ हो रही है। शनिवार को पुल पर दोनो तरफ मिट्टी बराबर की जा रही थी ताकि दोनों एप्रोच सही रहे और वाहन निकल सके।पुल की की देख रेख में गुणवत्ता पूर्ण बनवाया गया है। अभी कुछ कार्य बाकी है लेकिन जनता की समस्या देखते इसे चला दिया जाएगा। ठेकेदार प्रज्ञाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम से इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा जिससे जनता को राहत मिलेगी।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!