कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन ज़िला अस्पताल बाराबंकी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रमुख उद्देश्य विद्यालय द्वारा सभी नागरिकों में थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूक करना और रक्तदान करके औरोंको जीवनदान करने के लिए प्रेरित करना था। प्रबंधक हिमांशु सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान करके शिविर का प्रारंभ किया। उसके बाद प्रधानाचार्या डा फरजाना शकील अली, शिक्षकगण संध्या शुक्ला, ज्योति मिश्रा, रघुवेन्द्र प्रताप सिंह, शुभम शुक्ला, सपना पांडे, नीतू सक्सेना, निश्मा श्रीवास्तव, मनीष कुमार और अन्य सभी कर्मचारियों और आमंत्रित क्षेत्रवासियों ने रक्तदान किया। दान किया हुआ रक्त जिला अस्पताल बाराबंकी में इलाज करा रहे थैलेसीमिया के रोगियों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर के कुशल आयोजन में बालाजी का बचपन विद्यालय के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल का मुख्य सहयोग रहा। कृति पब्लिक स्कूल ने प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है जिससे अधिक से अधिक लोगों की रक्तदान से सहायता की जा सके। प्रबंधक हिमांशु सिंह और प्रधानाचार्या डा फरजाना शकील अली ने स्वास्थ्य विभाग और विशेषकर जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद दिया।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!