कांग्रेस प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अनुसूचित जाति विभाग मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने आज नगर पालिका परिषद् नवाबगंज की कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कान्ति सिंह के साथ जिला बार ऐसोसिएशन, तहसील नवाबगंज, बाराबंकी में जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सुमनकान्ती सिंह के चुनाव निशान पंजे के निशान पर मोहर लगाने का निवेदन अधिवक्तागणों से एवं कर्मचारियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के समय हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की भीड़ देख जिला बार कैम्पस का माहौल शोर-शोराबे से गूंज उठा। अपील के दौरान अधिवक्ताओं के चेहरे की चमक देखकर एहसास हुआ की प्रत्याशी को इस बार न्याय एवं अन्याय के बीच की दूरी को मिटाने वाले अधिवक्तागण कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का विचार बना लिया हैं। जनसम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं प्रत्याशी के पति राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, के.सी.श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, अरशद इकबाल, शबनम वारिस, अजीत वर्मा, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अखिलेश वर्मा, अकील अंसारी, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदीप मौर्या, सना मुही, मीरा गौतम, प्रीति शुक्ला, नसरीन खातून, सौरभ वर्मा, तस्लीमन खान, सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

