नगर पालिका का सर्वांगीण विकास करेगी सपा: गोप पूर्व मंत्री आर.के चौधरी व पूर्व एमएलसी कान्ति सिंह ने की नुक्कड़ सभा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने मोहल्ला विजय नगर में दुर्गेश चतुर्वेदी एवं दयानंद नगर मोहम्मद रकीब उर्फ फूल द्वारा नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी श्रीमती शीला सिंह वर्मा के समर्थन में जनसम्पर्क किया। राष्ट्रीय सचिव श्री गोप ने कहा कि भाजपा सरकार विकास का सिर्फ दिखावा करती है। अगर कहीं भी कुछ विकास किया होता तो हमारे नगर का यह हाल न होता। आज जिस दयनीय हालत में हमारे नगर की सड़कें, नालियां, पार्क, शौचालय है इसकी जिम्मेदार भाजपा है। जिनके चेयरमैन ने अपने कार्यकाल में सिर्फ सरकारी खजाने की लूट की है। यदि नगर पालिका में सपा पार्टी का चेयरमैन होता तो जनसामान्य की मूलभूत जरूरतों का ये हाल न होता। इसलिए इस चुनाव में सभी एकजुट होकर सपा प्रत्याशी को वोट देकर नगर की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कीजिए। वही सपा प्रत्याशी श्रीमती शीला सिंह वर्मा ने शनिवार को कैलाश आश्रम मंदिर पहुंचकर भगवान श्री चंद्रेश्वर महादेव के दर्शन किए। इसके उपरांत पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह साथ कैलाश आश्रम एवं बड़ेल वार्ड में घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के उपरांत छाया चौराहा, इंदिरा मार्केट,पालिका बाजार, मुगल दरबार मार्केट, नेबलेट तिराहा होते हुए लैया मंडी धनोखर चौराहे पर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों नौजवानों से सपा प्रत्याशी को समर्थन की अपीलकी। वहीं जनसंपर्क की इसी कड़ी में पूर्व मंत्री आर के चौधरी ने सपा प्रत्याशी शीला सिंह के समर्थन में बनवा फतहाबाद बड़ेल एवं गांधीनगर आदि वार्डों में नुक्कड़ सभाएं करके श्रीमती शीला सिंह वर्मा को जिताने की अपील की। इस जनसम्पर्क अभियान में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, ने लक्ष्मणपुरी कालोनी, दशहराबाग, नाका सतरिख स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से मिलकर सपा प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा को वोट मांगे। इस जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से पूर्व स्नातक एमएलसी श्रीमती कांति सिंह, अजय वर्मा बबलू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, संतोष जायसवाल, दीपक गुप्ता, सूरज यादव गामा, कामता प्रसाद यादव, रिजवान संजय, मो सुफियान, पवन कनौजिया, दीपक सैनी, मुकेश यादव, वीरू वर्मा, अरविंद भदौरिया, श्याम जयसवाल, दुर्गेश वर्मा, राहुल यादव, सोनू शुक्ला, आजम जैदी, जयशंकर वर्मा आदि कई लोग शामिल रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!