अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे पर निकट भारतीय स्टेट बैंक के पास अनियंत्रित अज्ञात मैजिक ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते एक बाइक पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी रामनगर लाई। हालत नाजुक होने पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को अपराहन करीब 4 बजे बाराबंकी की तरफ से तेज रफ्तार सवारियां लेकर आ रही अज्ञात टाटा मैजिक ने थाना रामनगर अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने रामनगर की तरफ जा रही दो मोटरसाइकिलों मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते एक बाइक पर सवार दीप नारायण शुक्ला पुत्र रामफेर शुक्ला बांसगांव बरांव थाना करनैलगंज जिला गोंडा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरी बाइक पर सवार कस्बा रामनगर निवासी प्रभात शुक्ला पुत्र राजेश चंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल प्रभात शुक्ला को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी रामनगर लाई। जहां पर इलाज के दौरान हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पड़ी कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!