बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर में बीजेपी में रहकर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व चेयर मैन राम शरण पाठक को भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने कारण बताओ नोटिस जारी की है। उन्होंने नोटिस मे लिखा है कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आप के द्वारा नगर निकाय चुनाव मे लगातार पार्टी विरोधी गति विधियाँ संचालित की जा रही हैं।अस्तु आप तत्काल अपना पक्ष पार्टी के समक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा क्यों न आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। बता दे कि भाजपा मे रहते हुए भी श्री पाठक निर्दलीय अध्यक्षी का चुनाव लड़ रहे है जिससे पार्टी ने उन्हे यह नोटिस दिया है। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

