भाजपा से निष्कासित रापद समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनू महाजन व निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार वार्ष्णेय को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। भाजपा से निष्कासित रापद समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनू महाजन व निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार वार्ष्णेय को पुलिस ने तड़के से ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इसे बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में व्यवधान उत्पन्न न होने देने के लिए प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई माना जा रहा है। सीएम योगी की सभा खत्म होने के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दोनों प्रत्याशियों की हाउस अरेस्टिंग के फोटो वीडियो वायरल हो गए। दोनों के समर्थकों की भीड़़ घर के बाहर एकत्र हो गई। नगर में तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर डाली गईं पोस्ट पर भी यूजर्स ने तरह तरह की प्रतिक्रिया डालीं। इधर मोनू महाजन ने इसे शासन और प्रशासन की बेहूदा कार्रवाई बताया है। श्री महाजन ने कहा कि भाजपाई उन्हें मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते बौखला गए हैं। इसी के चलते चुनाव में बाधा डालने के मकसद से उक्त कायराना हरकत की गई है। पूर्व चेयरमैन व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि उन्हें हर जाति वर्ग से बेतहाशा सपोर्ट मिलने से पैदा हुई घबराहट का परिणाम उनकी हाउस अरेस्टिंग है। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से उनके समर्थकों में और जोश भरेगा।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!