थाना मुजरिया में एक और विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के मामले की पति के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया में एक और विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के मामले की पति के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I थाना मुजरिया के ग्राम सराय रामदास निवासी गजाला पुत्री नबी जान ने थाना मुजरिया में लिखाई नामजद रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम के ही तस्लीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी इस दौरान उसके दो बच्चे एक बेटा एक बेटी हैं परंतु पति तस्लीम ने अचानक दहेज उत्पीड़न की मांग को लेकर मारपीट प्रारंभ कर दी तथा 10 माह पूर्व भाई शोएब के सामने मारपीट कर धक्के देकर घर से यह कहते हुए निकाल दिया कि मैंने तुझे तलाक दिया एक महा बाद तस्लीम ने दूसरा निकाह कर लिया I गजाला द्वारा थाना मुजरिया पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पुलिस ने अपराध संख्या 129 में तस्लीम के विरुद्ध धारा 398 ए 323 504 506 3 बटे चार दहेज प्रतिषेध अधिनियम तीन बटे चार मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा धारा तीन बटे चार नामजद दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!