रामसनेहीघाट-बाराबंकी। स्थानीय थाना अंतर्गत मालिनपुर गांव में गुरुवार को एक 50 वर्षीय अधेड़ ने बीमारी से तंग आकर छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मालिन पुर निवासी रमेश सिंह के दो पुत्री तथा एक पुत्र है। उसने दोनों पुत्रियों की शादी कर दी थी। रमेश का बेटा विशाल इस समय दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। रमेश कई वर्षों से बीमारी से ग्रसित होकर लखनऊ स्थित लोहिया से इलाज करा रहा था। आर्थिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण वह बहुत परेशान था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम रमेश घर के बाहर दिखा था। गुरुवार को उसकी बेटी सीमा सिंह ने अपने ससुराल से पिता रमेश सिंह को फोन किया लेकिन फोन उठने के कारण वह खुद अपने पति के साथ गांव पहुची तो पता चला कि घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा तो अंदर कोने में रमेश छत के कुंडे से लटका दिखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कुंडे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास ही पुलिस को राम मनोहर लोहिया अस्पताल द्वारा जारी किए गए दवाई के पर्चे के पीछे सुसाइड नोट लिखा मिला। जिस पर मृतक रमेश ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने तथा इसके लिए किसी को दोषी ना मानने की बात लिखी थी।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

