सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

ज़ैदपुर, बाराबंकी। बाराबंकी से घर वापस लौट रहे पूर्व प्रधान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। जबकि पत्नी और परिवार के सदस्य को गंभीर चोट आई है। कार और डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण व सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत करके सभी को कार से बाहर निकाला। एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर ही प्रधान की मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी और बेटी के साथ अन्य दो लोगो गंभीर रूप से घायल थे। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोपवा जयचंदपुर गाँव निवासी पूर्व प्रधान धर्मराज सिंह वर्मा (45) पुत्र सुरेश वर्मा पत्नी सीमा वर्मा बेटी श्वेता वर्मा साथ में करामात अली व सोनू के साथ रविवार को 4 बजे के करीब वापस लौट रहे थे। तभी ज़ैदपुर से बाराबंकी की ओर डामर की गिट्टी लाद कर पीडब्ल्यूडी विभाग का डंफर बाराबंकी की ओर जा रहा था तभी जैदपुर बाराबंकी मार्ग पर स्थित जोगनियाडीह के पास आमने-सामने कार की भिड़ंत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तत्काल पहुंची पुलिस ने काफी मेहनत करके पूर्व प्रधान के शव को कार से बाहर निकाला। और कार में आगे और पीछे बैठे अन्य लोगों एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। आमने-सामने की हुए दर्दनाक हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

 

 

Don`t copy text!