संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में जन्तु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में एम एस सी व बी एस सी बाटनी व जन्तु विज्ञान के छात्र छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान डॉ शुभ्रा शुक्ला के निर्देशन में पौधारोपण किया। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने छात्र छात्राओं के कार्य की सराहना की। डॉ शुभ्रा शुक्ला ने बताया -“कि वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं को वनस्पति व औषधीय पौधों का संरक्षण करते रहना चाहिए।”
राजकीय महाविद्यालय सहसवान के शिक्षक वर्ग में डॉ.शुभ्रा महेश्वरी डॉ. पारुल अग्रवाल ,डॉ .ब्रह्मसरूप, डॉ. सौरभ नागर, डॉ राजेश सिंह,डॉ. सूर्य प्रताप गौतम ,डॉ. टेकचंद ,डॉ.सुरजीत मौर्य, डॉ. मुरलीधर मित्रा एवं मनोज कुमार आदि के साथ एम. एस सी व बी . एस सी छात्र छात्राओं में मोनिका राठौर, मनीषा, राधिका,अनम खान, मुस्कान,आसिद, मोहम्मद शाहनवाज,तालिव नकवी,जहांजेब अली,उमर गाज़ी, मोहम्मद नदीम, मिथलेश आदि ने लगन के साथ औषधीय व सामान्य पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया ।
छात्र छात्राओं की इस मेहनत व लगन की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

