तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। रामनगर थाना के टटेरपुर गांव में सोमवार को तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किशोर का शव उतराता देख परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। टटेरपुर निवासी मो.असलम का बेटा मो.अरमान (12) सोमवार सुबह करीद दस बजे गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गया कि लेकिन वापस घर नही लौटा। कुछ ग्रामीण उसी तालाब के पास से जब निकले तो अरमान का शव उतराता दिखा। तुरंत हल्ला मच गया और आस पास सहित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिससे वह मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। महादेवा चौकी इंचार्ज सुरेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!