पुण्यतिथि पर याद किए गए देहदानी किसान नेता मुकेश सिंह
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। किसानो और मजदूरो की बुलन्द आवाज़, अपने सामाजिक कार्याे के बलबूते समाज मे अलग पहचान बनाने वाले तथा जननायक की उपाधि पाने वाले भाकियू नेता मुकेश सिंह की चौंथी पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव बंधौली मे मनाई गई। भाकियू नेताओ, कार्यकर्ताओ समेत तमाम सम्मानित और सम्भ्रांत जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी समाधीस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। गौरतलब रहे कि भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ के दिवंगत किसान नेता स्व मुकेश सिंह ने किसानों गरीब और मजदूरो की लड़ाई के साथ ही सामाजिक कार्याे की ऐसी रेखा खींची जिस पर सरकारो के साथ साथ सामाजिक लोग भी चलने को मजबूर हुए। उनके द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक कार्याे में रक्तदान, देहदान, नेत्रदान, सहित गरीब और बेसहारा कन्याओ की शादियों जैसे मुख्य कार्यक्रम शामिल थे। इसके साथ ही अन्याय, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होकर उनका लड़ना उन्हें हर किसी से जुदा करता है। उनकी एक हुंकार पर हजारो किसानो की भीड़ जमा हो जाती थी। उनके इन्ही कार्याे के चलते उन्हे किसान गरीब और मजदूर की बुलन्द कहा जाने लगा और उनके सामाजिक कार्याे की बदौलत उन्हे जननायक की उपाधि मिली। सोमवार को उनकी चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बंधौली में मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि मुकेश सिंह के सपनो को साकार करने के लिए उनके बताए रास्तों पर चलना पड़ेगा। इसके लिए हमे उनके विचारो को भी आत्मसात करना पड़ेगा। प्रदेश सचिव हौसिला प्रसाद ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिल्हौर घाट पर हो रहे जल आंदोलन मे उनका स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भी हो वो जल आंदोलन का हिस्सा बने, उनके मुताबिक उनका सिद्धांत कर्म ही पूजा वाला था। वो ऐसे जीवट व्यक्तित्व के धनी थे जो मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया करते थे। जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहाकि मुकेश जी के सपनो का साकार करने का काम हम सभी संगठन के सिपाही मिलकर करेंगे यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

