रापद समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मोनू महाजन ने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली - बदायूं
बिसौली। रापद समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मोनू महाजन ने समर्थकों के साथ मंगलवार को धुंआधार प्रचार किया। श्री महाजन ने नगर के विभिन्न गली मोहल्लों के अलावा हाईवे पर डोर टू डोर जाकर सैनिक चुनाव चिन्ह पर मोसर लगाने की अपील की। उन्होंने सड़क किनारे छोटे दुकानदारों को भी साधा। मोनू महाजन ने कहा कि वे झूठ और फरेब की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। जो कहते हैं उस पर अमल करना उनकी प्राथमिकता होती है। श्री महाजन ने कहा कि नगर के हर वर्ग की जनता का उन्हें अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। मोनू महाजन ने कहा कि उन्होंने हमेशा सभी जाति धर्म के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया। यही कारण है कि हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उनका समर्थन कर रहे हैं।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली – बदायूं

