रेडक्रॉस दिवस पर शकील अहमद हुए सम्मानित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। रेडक्रॉस के वरिष्ठ आजीवन सदस्य शकील अहमद का विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर घर पहुँच कर सम्मान किया गया। 66 वर्षीय शकील ने 1983 में रेडक्रॉस की सदस्यता ली थी। प्रबन्ध समिति के सदस्य प्रदीप सारंग के नेतृत्व में रेडक्रॉस सदस्य सदानन्द वर्मा, आजीवन सदस्य धर्मेन्द्र कुमार पटेल, आजीवन सदस्य रमेश चंद्र रावत, वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम वर्मा, जिला स्काउट मास्टर व रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य राजेन्द्र त्रिपाठी सहित दर्जन भर सदस्यों ने सरावगी मुहल्ले में स्थित, शकील अहमद के घर पहुंच कर माला फूल पहनाकर सम्मान किया। हाल-चाल पूछने के बाद लगभग एक घण्टे तक चली बात चीत में शकील अहमद ने बहुत से संस्मरण सुनाए और कई बार भावुक हो गए। अपने पिता को याद करते हुए उनकी आँखों मे आँसू आ गए कि उनकी प्रेरणा से रेडक्रॉस में जुड़े थे। उन्होंने यह भी बताया कि पिता जी की देखरेख में कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस के राज्य कार्यालय भवन का निर्माण हुआ था। इस अवसर पर प्रदीप सारंग व राजेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जनपद बाराबंकी के सभी समाजसेवी संस्थाओं संगठनों से अपील की है कि आगामी 11 मई को अधिकाधिक मतदान कराने के लिए स्वयं सेवकों की टीम बनाकर मतदान हेतु प्रेरित करने की योजना बनाकर काम करें ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। अधिक मतदान जनपद का गौरव होगा और लोकतंत्र की शान होगी। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

