सभासद प्रत्याशी ने मोहल्लों में किया जनसम्पर्क

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

ज़ैदपुर, बाराबंकी। नगर पंचायत ज़ैदपुर के वार्ड वसी नगर से सभासद के प्रत्याशी फरहीन बानों पत्नी निजामुद्दीन मिस्त्री ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मोहल्ला इस्लामनगर,बुनकर कालोनी, बंजारनपुरवा, वसीनगर, पवार हाउस में चुनाव निशान इमली पर वोट देने के लिए वोट मांगे। निजामुद्दीन मिस्त्री ने कहा कि हम तो हमेशा अपने वार्ड के लोगों के साथ हर सुख दुःख में जुड़े रहें हैं। जब किसी ने मुझसे कोई काम कहा तो मैं अपना काम छोड़कर साथ जाता हूँ। मैं अपने लिए नही बल्कि अपने वार्ड के विकास और लोगों के काम करने के लिए अपनी पत्नी फरहीन बानों को चुनाव लड़ा रहा हूँ। मेरी पत्नी को जीतने से वार्ड का हर गरीब और ईमानदार चुनाव जीतेगा। इसलिए इस बार एक बार अपना बेटा भाई समझकर ईमली निशान पर वोट दे दीजिए। फिर वसीनगर वार्ड के लोगों को शिकायत करने का मौका नही रहेगा।  चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

Don`t copy text!