पुलिया पर मिला युवक का शव, मचा हडकम्प परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, मौके पर पहुंचे एसपी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। थाना क्षेत्र सफदरगंज के ग्राम चंदवारा के निकट नहर पुलिया पर 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बुधवार की सुबह पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सफदरगंज पुलिस को तहरीर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर मामले के खुलासे के निर्देश दिये है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इचौलिया निवासी राजेश कुमार वर्मा पुत्र रामसिंह मंगलवार को करीब 4 बजे अपने बड़े भाई ब्रजेश कुमार वर्मा को चंदवारा गांव बुलाकर बाईक दे दिया तथा दोस्तों के साथ लखनऊ जाने की बात कही थी। देर रात्रि तक वापस न लौटने पर खोजबीन की परन्तु पता नही चला बुधवार की सुबह लोगों ने देखा कि एक युवक का शव चंदवारा गांव से हाइवे पर जाने वाले लिंक मार्ग पर स्थित नहर पुलिया पर पड़ा हुआ है जो खून से लथपथ था। मुख्य मार्ग पर पड़े शव की सूचना जंगल मे लगी आग की तरह फैल गयी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार वर्मा उर्फ़ ठाकुर के रूप मे किया। सूचना पर पहुचीं सफदरगज पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर देखा तो युवक की कनपटी पर गोली का गहरा निशान था। मौक़े पर एक अदद 12 बोर का अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ। मृतक के पास से विंडीज ब्रांड की शराब की शीशी,सिगरेट व माचिस भी बरामद हुई। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी सुमित्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज ब्रजेश कुमार वर्मा सहित फरसेंसिक टीम ने सभी बिंदुओं की जाँच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक राजेश वर्मा अपने भाई बृजेश के साथ चंदवारा गांव में स्थित सरकारी शराब के ठेके से शराब लेने के लिए गया था। उसने अपने भाई को यह कहते हुए अपनी बाइक देकर घर वापस भेज दिया था कि वो किसी और के साथ अलग जा रहा है, और घर देर से लौटेगा। लेकिन अगली सुबह प्रॉपर्टी डीलर राजेश वर्मा का शव नहर की पुलिया पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है. पुलिस दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

