वोटरों की चुप्पी से बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कन

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। काफी लम्बे समय से जिस घड़ी का राजनेताओं से लेकर आमजनता तक को इंतज़ार था, आखिरकार वह आ ही गई। नगरीय निकाय चुनाव 2023 के द्वितीय चरण का मतदान आज होगा। गुरूवार की सुबह सात बजे से जिले की 13 नगर पंचायतों सहित एक नगर पालिका परिषद के लिये मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। परन्तु मतदाता अभी खामोशी ओढ़े है। गली, मोहल्ले, चौपालों व खेत-खलिहानों में चुनाव की कोई चर्चा नहीं हो रही है। हर ओर सिर्फ मतदाता जागरूकता की ही बात हो रही है। मतदाताओं की चुप्पी से चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी सही चुनावी तस्वीर का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। उधर, नगर के मुस्लिम मतदाताओं का रुझान भी नहीं मिल रहा है, जिससे राजनीतिक दल ऊहापोह में हैं। ऐसे में मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी हैं। बुधवार को प्रत्याशी सुबह से देर रात तक घर-घर दस्तक देकर अपना चुनाव निशान बताते हुए मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे है। वहीं, मतदाता अभी तक खामोश है, हाथ जोड़कर वोट मांगने आने वाले हर प्रत्याशी को आश्वस्त कर रहा है कि उन्हीं को वोट देगा। इससे प्रत्याशी सही तस्वीर का अंदाज नहीं लगा पा रहा है। उधर, गली के नुक्कड़ों, चाय-पान की दुकानों के अलावा चौराहों पर भी लोग खुलकर चुनावी चर्चा करते नहीं दिख रहे हैं। इस बाबत पूछने पर लोग जवाब देने से कतरा रहे है। यही नहीं मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने का प्रयास तो हो रहा है, लेकिन उनका भी रुझान समझ में नहीं आ रहा है। वहीं, जहां पहले चुनाव में झंडे-बैनर व बिल्ले आदि से चुनाव में समझ में आने लगता था कि कौन हमारे साथ है, मगर इस बार चुनाव में सभी सामग्री पर लगी रोक से अब मतदाताओं का रुझान नहीं मिल रहा है। जागरूक मतदाता सभी दलों के प्रत्याशियों से मिलता तो है पर अपना रुझान नहीं देता है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!