निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 447 बूथों पर आज होगा मतदान दूसरे चरण के मतदान की पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर के पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई है। कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से ही पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री के साथ उन्हें उनके पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर रही है। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ताकि कल समय से मतदान शुरू कराया जा सके। बताते चलें कि जनपद के जीआईसी ऑडिटोरियम में गुरूवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर के पोलिंग पार्टियों को मत सामग्रियों के साथ में रवाना किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों को बसों और छोटे वाहनों से उनके उनके मतदान केंद्रों पर रवाना किया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आपको बता दें बाराबंकी जिले की एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतो में मतदान होना है। जिसको लेकर के जीआईसी ऑडिटोरियम से एडीएम की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। 11 मई को एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में 447 बूथों पर अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान समय से शुरू कराने के लिए बुधवार को सभी तहसील मुख्यालयों से 447 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या के आधार पर अलग-अलग पैकेट बनवाए गए हैं। इन्हें पोलिंग पार्टियों को आवंटित कर बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है।

आज होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

बाराबंकी जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। उसके साथ ही 1065 पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल मतदाता करेंगे। इन सभी सीटों पर 408891 मतदाता अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल मत बेटियों में बंद कर देंगे।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

जिले में पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराए जाने को लेकर के पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी के चलते बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में मतदान कर्मियों भारी हुजूम देखने को मिल रहा है। क्योंकि यहीं से सभी मतदान कर्मी मतदान सामग्रियों को लेकर के अपने अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं। कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इसके लिए सभी पोलिंग पार्टियों को अपने अपने पोलिंग बूथों के लिए जिला प्रशासन ने रवाना कर दिया है।

तीन रंग में होंगे मतपत्र

निकायों के लिए तीन रंगों में मतपत्रों का विभाजन किया गया है, ताकि मतदान एवं मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हरा रंग का मतपत्र आया है जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मतपत्र सफेद रंग का होगा। इसके साथ ही सभासद पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र रहेगा।

पिंक बूथों पर होगा मतदान

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर में चुनाव कराने के लिए तहसील सिरौलीगौसपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। नगर पंचायत टिकैतनगर में 7 मतदान केंद्र पर 10 बूथ बनाए गए हैं। वहीं पिंक बूथों पर मतदान कराने के लिए 11 पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। जिसमें एक पिंक बूथ भी बनाया गया है। जिसपर सभी महिला कर्मचारियों को लगाया गया है। उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह के निर्देशन में सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारी की गई। सभी कर्मचारियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ पुलिस बल की सुरक्षा में रवाना किया गया।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!