हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण 15 मई को होगा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। हज यात्रा पर जाने वाले 275 यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण कार्यक्रम 15 मई को नगर पालिका परिषद हाल में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। जिसमें हज ट्रेनर्स यात्रियों को हज व यात्रा से सम्बन्धित ट्रेनिंग देंगे। हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित पुरुष महिला डॉक्टर्स की टीम द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले सभी हज यात्रियों को मेनिंगोकॉकल, मेनिन्जाइटिस व सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन का टीकाकरण किया जायेगा और ओरज पोलियो ड्राप पिलाया जायेगा। सभी हज यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि पासपोर्ट आवेदन फार्म 2 पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड ब्लड ग्रुप जाँच से सम्बन्धित पेपर्स जरूर लायें। किसी भी असुविधा पर जानकारी लेने के लिए हेल्प नम्बर 9415530855 जारी किया गया है। मो. अयाज के आवास पर हज सेवा समिति ने बैठक करके 15 तारीख हो होने वाले टीकारण का प्लान तैयार करके सभी पदाधिकारियों सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी। इस अवसर पर कहा की हज में हाजी अल्लाह का मेहमान होता है और अल्लाह उसका मेजबान होता है। उन्होंने कहा इस सफर में तीन बातें याद करें एक सब्र (धैर्य) करें दूसरे शुक्र करें और तीसरे सेवा करें। तीन काम हरगिज नहीं करें एक कोई पाप (गुनाह) ना करें दूसरे झगड़ा ना करें और तीसरे अभद्र भाषा से बचे। अध्यक्ष हाजी इरफान कोषाध्यक्ष हाजी मुक्तदिर मो. अयाज प्रधान अनीश अफजाल मो. जावेद समेत कई लोग मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!