नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुज महेश्वरी को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां मैं रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर फिर से जीत का परचम लहराया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान । नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने, रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर फिर से जीत का परचम लहराया है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में कुल 11 प्रत्याशी थे। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां को 12606, भाजपा प्रत्याशी अनुज महेश्वरी को 9848 मत प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने 2558 मतो से जीत दर्ज की है नूरुद्दीन को 4991, वासित हुसैन 1812, डॉक्टर प्यारे मियां को 567, वासुदेव को 285, हाशमी बेगम को 208, रामचरण को 179, अजहर अली को 242 मिले गड़बड़ी की सूचना पर बाजार बंद हो गया और मतगणना स्थल के बाहर जुटी भीड़।पांचवें चक्र की मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस ने एजेंटों को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। इस बीच नगर में चर्चा फैल गई और बाजार में दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मतगणना स्थल की ओर चल पड़े। भारी भीड़ देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। रुकी हुई मतगणना पुनः शुरू कराई गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!