निर्दलीय प्रत्याशी अबरार अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय को हराया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। निर्दलीय प्रत्याशी अबरार अहमद ने अपने निकतम प्रतिद्वंदी पूर्व चेयरमेन अशोक वार्ष्णेय को 1260 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी को 3867 मत मिले।

अबरार अहमद ने इसे जनता के प्रेम की जीत बताया। कहा कि यह हिन्दु मुस्लिम एकता की जीत है।
अगर इस चुनावी गणित को निकाल जाए तो अबरार अहमद का सभी वर्गों से समर्थन मिलना ही जीत का मुख्य कारण है। इसके साथ ही मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण भी अबरार अहमद के पक्ष में हुआ।
इधर भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी और निर्दलीय प्रत्याशी की आपसी कसमकस का फायदा भी अबरार अहमद को मिला। हालांकि दोनों प्रत्याशियों को भी सभी वार्डों से वोट मिले। इसके साथ ही चौथे प्रत्याशी मोनू महाजन ने भी जमकर सेंधमारी की। उन्हें भी 1133 मत मिले।

*आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं*

Don`t copy text!