श्री सांई इं कॉलेज के छात्र निखिल गुप्ता ने जिले का बढ़ाया मान हाई स्कूल आईसीएसई बोर्ड में अंको की बौछार से तर हुए होनहार
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में अपनी मेधा का प्रदर्शन किया है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। परीक्षा फल घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। शिक्षकों व परिवार के लोगों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया है। नगर के शुक्लाई स्थित श्री सांई इंटर कॉलेज के आईसीएसई कैम्पस के छात्र निखिल गुप्ता 95.8 प्रतिशत अंक के साथ जनपद का मान बढ़ाया। इसी स्कूल के छात्र अनिकेत रावत ने 90.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर शिखर श्रीवास्तव, चौथे स्थान पर अनुराग पटेल और पांचवें स्थान पर दिव्यांश वर्मा रहे। विद्याालय का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। शाम को परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। श्री सांई इंटर कॉलेज के प्रबंधक डी.के वर्मा ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अच्छा अंक हासिल कर विद्यालय का मान जनपद में बढ़ाया है। उन्होंने सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम एवं विद्यालय के शिक्षकों को जाता है। जिसका परिणाम इस बार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अच्छी प्रतिभा दिखाई। सभी होनहारों ने बेहतर अंक हासिल किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कटिबद्ध रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में निखिल गुप्ता 95.2, अनिकेत रावत 90.6, शिखर श्रीवास्तव 88.4, अनुराग पटेल 87.8, दिव्यांश वर्मा 85.6, आकाश वर्मा 85.4, स्नेहा सिंह 82.2, शिखा 80.6, आकृति गुप्ता 79.4, अमन वर्मा ने 75.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा, श्री सांई इंटर कॉलेज के प्रबंधक डी.के वर्मा, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह, सुभांगी शर्मा, आर.पी सिंह, आशुतोष दीक्षित, योगेश मिश्रा, आशीष वर्मा, सौरभ शुक्ला, अंबुज वर्मा, रजत सोनी, बृजेश निगम आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इंजीनियर बनना चाहते हैं निखिल

बाराबंकी। सफदरगंज कस्बे के रहने वाले श्री सांई इंटर कॉलेज के छात्र निखिल गुप्ता इंजीनियर बनना चाहते हैं। इन्होंने जिले में 95.02 प्रतिशत अंक पाकर बाराबंकी का गौरव बढ़ाया है। बिल गेट्स को अपना आदर्श मानने वाले निखिल ने बताया कि इंजीनियर बनकर पिता के सपने को पूरा करना है। इसे ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत के साथ करूंगा। प्रत्येक दिन कम से सात से आठ घंटे की पढ़ाई करता हूं। सतत परिश्रम करने से सफलता मिलती है। विषय के प्रति अधूरा ज्ञान रखने से लक्ष्य प्राप्त करना कठिन होगा। ऐसे में विस्तृत ज्ञान के लिए मन लगाकर पढ़ने की जरूरत है। इनके पिता गिरिवर नरेश गुप्ता व्यवसायी हैं। माता विनीता गुप्ता गृहिणी हैं। माता-पिता दोनों ने बेटे को मिली सफलता पर खुशी प्रकट की।
अनिकेत बनेंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर
बाराबंकी। 10वीं की परीक्षा में श्री सांई इंटर कॉलेज में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अनिकेत रावत सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। आवास विकास कालोनी के रहने वाले अनिकेत रावत ने इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई करनी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया। इनकी सफलता पर माता पिता ने खुशी प्रकट की।
नपा अध्यक्ष शीला सिंह ने मेधा को सराहा
बाराबंकी। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले मेधावियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री सांई इंटर कॉलेज जनपद में अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है। जोकि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है। सपा ने देश के नौनिहालों को तेजगति से बदलते समय के साथ चलने और भविष्य की संभावनाओं को परखने के लिए वर्ष 2012 से 2017 तक मेधावी छात्र छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप बांटे थे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

