स्थानीय निकाय चुनाव प्रशासन तंत्र की जीत है: भारती भाकपा के जिला सम्मेलन में बोले किसान सभा के प्रदेश सचिव रामकुमार भारती
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव मे सत्तारूढ़ दल की विजय आभासी जीत है प्रशासन तंत्र की जीत है बाराबंकी में प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव करा दिए और परिणाम सत्तारूढ़ दल पराजित हुआ है। यहां के प्रशासन को बधाई। यह उदगार उ.प्र किसान सभा के जिला सम्मेलन का डेढूवा में उद्घाटन करते हुए प्रदेश सचिव रामकुमार भारती ने कहा कि किसान सभा की स्थापना क्रांतिकारी स्वामी सहजानंद सरस्वती ने की थी। किसान आन्दोलन ने किसान विरोधी सरकार को परास्त किया है और आगे भी करेगा। इस देश की मुखिया के न खेती है और न तो बेटी है वही स्थिति प्रदेश है। जंगल राज है। किसान सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि सरकार किसान मजदूर विरोधी है नौजवान के रोजगार को समाप्त करने वाली है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि अडानी अंबानी के लिए ही कार्य कर रही है। सम्मेलन को शिवदर्शन वर्मा डाँ कौसर हुसैन, प्रवीण कुमार, राजेश सिंह, शिक्षक विजय प्रताप सिंह आदि नेताओं को सम्बोधित किया। सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह दद्दू ने सभी का स्वागत किया। संचालन किसान सभा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

