अच्छा काम करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत बंकी में केंद्र संचालक शाइस्ता अख्तर, उमाकांत द्वारा अच्छा काम करने वाली समूह की महिलाओ जिनमें जोया, जैनब, पूजा यादव, चाँदनी आदि आर्ट आफ लिविंग की योग प्रशिक्षक, स्वच्छता ग्राही शिवानी शुक्ला, स्कूली बच्चियों सहित कई लोगों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता सभासद धीरज कुमार गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर शाइस्ता अख्तर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर रहने के लिए कौशल विकास की ट्रेनिंग के बारे में भी बताया। जिससे वो अधिक से अधिक अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सके तथा और लोगों का सहारा भी बने।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!