मेधावी छात्रा महवीश इस्लाम अंसारी के परिजनों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सीबीएसई इंटरमीडियट  बोर्ड परीक्षा मे 91.6 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल एव गांव का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा महवीश इस्लाम अंसारी के रविवार को अपने घर कस्बा बड़ागांव पहुँचने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
बताते चले कि शुक्रवार को आये सीबीएसई इंटरमीडियट बोर्ड परीक्षा मे बाबा गुरुकुल एकेडमी मे पढ़ने वाली ग्राम बड़ागांव की छात्रा महवीश इस्लाम अंसारी ने 91.6 अंक प्राप्त कर स्कूल एव गांव का नाम रोशन किया है। छात्रा महविश इस्लाम अंसारी के पिता टेन्ट हाउस का काम करते है तथा शहर मे रहकर बच्चो की पढ़ाई करते है। रविवार को अपने पुस्तैनी घर ग्राम बड़ागांव पहुंची छात्रा का परिजनों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। छात्रा के दादा मुल्ला हलीम अंसारी, बड़े पापा नुरुद्दीन अंसारी, चाचा अमीनुद्दीन अंसारी सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने छात्रा को मुबारकबाद दी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!