27 दिवसीय काफिले के साथ बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक,बाराबंकी में..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बारावंकी । 27 दिवसीय काफिले के साथ बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पूज्य श्री पंकज जी महाराज गोरखपुर जाते समय मथुरा से चलकर दिनांक 24 मई 2023 को बाराबंकी जनपद में दादरा से न्योला रोड पर ग्राम करमुल्लापुर में पधार कर दिनांक 25 मई 2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से शाकाहार, सदाचार, मद्य निषेध, चरित्र उत्थान, तथा अच्छे समाज के निर्माण हेतु मानव धर्म मानव कर्म एकता परोपकार का प्रेरक संदेश देंगे ।
जिसके प्रचार-प्रसार व व्यवस्थाओं की समीक्षा करके अग्रिम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन हेतु जिला स्तरीय गोष्ठी जिला अध्यक्ष श्री रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में आज दिनांक 14 मई 2023 दिन रविवार को करमुल्लापुर की बाग में संपन्न हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष अवध नरेश सिंह, मंत्री सत्यदेव वर्मा, प्रचार मंत्री दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष उमाशंकर त्रिवेदी, एस. के. वर्मा एडवोकेट के साथ ही कार्यक्रम के संयोजक डॉ कृष्ण मुरारी ब्लॉक अध्यक्ष मसौली, राम कुंवर तहसील अध्यक्ष नवाबगंज, समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष, ग्राम के आस पास के प्रेमी भाई बहनों ने भाग लिया ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!