विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक्सईएन रामलाल ने संभव पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनाविद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक्सईएन रामलाल ने संभव पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली-बदायूं
बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक्सईएन रामलाल ने संभव पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। सोमवार को अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की हर समस्या का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीओ राम गोपाल, एसडीओ मनीष कुमार, जेई मो. मियां कुरैशी, बड़े बाबू शहजाद खां, टीजी टू कमलेश, विनीत सिंह, नवीन शर्मा, रोहित लोहान, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली-बदायूं

