बाबा पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर आंचल वार्ष्णेय एव प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने मां शारदे के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। मां के अस्तित्व, संपूर्णता उसकी गरिमा व महत्व के विषय पर शारदा बवेजा द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। सभी आमंत्रित माताओं को उनके पुत्र पुत्रियों द्वारा सुंदर-सुंदर कार्ड उपहार में दिए गए उनके द्वारा अपनी-अपनी मां के लिए अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किए। अत्यंत ही मार्मिक व भावुक वातावरण में मां पर कई कविताएं, शायरी, गीत, नृत्य आदि के भाव प्रस्तुत किए गए। इसी श्रंखला में पासिंग विद द पार्सल गेम में सभी माताओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाया व अपनी प्रस्तुतियों गीत, नृत्य, एक्टिंग, डायलॉग, मिमिक्री, स्पीच, योगासन मुद्रा, रैम्प शो, एंकरिंग, मोनो एक्टिंग आदि से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। तत्पश्चात बैलून गेम हुआ जिसमें सभी ने अत्यंत ही स्फूर्ति से अपने गुब्बारे बचाकर दूसरों के नष्ट करके फोड़ दिये। अंत में विनर विजेताओं में से दो विनर सुपर मॉम अंजलि एवं विनीता को प्रधानाचार्या व डायरेक्टर द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर आंचल वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य मीनू बत्रा व कार्यक्रम संयोजिका शारदा बवेजा द्वारा मां पर अपने-अपने सुंदर-सुंदर गीत भी प्रस्तुत किए। अंत में विद्यालय की बारहवीं की जनपद टॉपर संस्कृति शर्मा उनके माता पिता रचना शर्मा एव शशिकांत शर्मा को विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षकाएं अखिलेश ठाकुर, सविता उपाध्याय, पारुल पाठक, एम पी सिंह, अनमोल सिंह, विष्णु वार्ष्णेय, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अपनी अपनी माताओं के साथ अपनी-अपनी अविस्मरणीय यादें साझा की गई एवं रिफ्रेशमेंट के बाद सभी माताओं को धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!