सदस्य पद के रूप में भाजपा,आप पार्टी को छोडकर किसी भी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नही जीत सका। भाजपा के दो आप पार्टी का एक सदस्य पद का चुनाव जीत सका

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर पालिका परिषद सहसवान के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में राजनैतिक पार्टियों द्धारा सदस्य पद के लिए उतारे गए प्रत्याशियों में भाजपा के दो आप पार्टी के एक कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रत्याशी अपना खाता नहीं खोल सकाI ज्ञात रहे नगर पालिका परिषद सदस्य पद के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्य पद के रूप में वार्ड 06 से मोहम्मद कमर वार्ड 15 से धर्मवीर शाक्य वार्ड 16 से राजवती उर्फ रज्जो वार्ड 21 से राहुल कुमार माहेश्वरी वार्ड 14 से मजाहिर अली आप पार्टी से वार्ड एक से राखी वार्ड 2 से सखी मोहम्मद वार्ड 5 से अकरम कुरैशी वार्ड 9 से मोहम्मद रफीक रसूल अल्लाह वार्ड 14 से अल्ताफ हुसैन पाठ 16 से नूरशुभा वार्ड बीस से विकार उद्दीन वार्ड 21 से प्यारे मियां वार्ड 22 से नसीम बेगम कांग्रेस पार्टी वार्ड 14 से बनने वार्ड 16 से सलमा वार्ड 24 से जाहिद वार्ड 25 से मोहम्मद फिरोज बहुजन समाज पार्टी ने मात्र एक प्रत्याशी वार्ड 2 से यूनिस को सदस्य पद के रूप में चुनाव मैदान में उतारा थाI

नगर निकाय चुनाव में मतदान के उपरांत सदस्य पद के लिए हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर उतरे 5 प्रत्याशियों में मात्र वार्ड 15 मोहल्ला सैफुल्ला गंज धर्मवीर शाक्य वार्ड 16 शहबाजपुर से राजवती उर्फ रज्जो शाक्य ही मात्र 2 सदस्य पद का चुनाव जीत सके।  जबकि आप पार्टी प्रत्याशी द्धारा उतारे गए 9 प्रत्याशियों में मात्र वार्ड 5 मोहल्ला नसरुल्लागंज से अकरम कुरैशी ही चुनाव जीत सके कांग्रेस पार्टी द्धारा नगर निकाय चुनाव में उतारे गए 4 प्रत्याशियों में से कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका जबकि बहुजन समाज पार्टी द्धारा वार्ड 2 से एकमात्र उतारे गए प्रत्याशी यूनुस भी चुनाव हार गएI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!