हार की समीक्षा में जुटे जीत के मुहाने से लौटे उम्मीदवार
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
ज़ैदपुर, बाराबंकी। निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद कम मतों से हार का मुंह देखने वाले प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। किसी तरह रात बीतने के बाद रविवार सुबह से वे हार का कारण जानने को हलाकान हैं। इस दौरान जो तथ्य सामने आ रहे हैं वे चौंकाने वाले हैं। माना जा रहा है कि कुछ लोग टिकट न मिलने तो कुछ पारिवारिक भीतरघात का शिकार हो गए। हार की समीक्षा में सामने आ रहे तथ्य राजनीतिक रंजिश को हवा दे रहे हैं। निकाय चुनाव में अध्यक्ष के दो और सदस्य पद के दर्जन भर उम्मीदवार ऐसे हैं जो जीतते-जीतते हार गए। मतगणना के दौरान वे जीत के प्रति पूरी तरह से आशान्वित थे। मगर घोषित परिणाम ने उनकी नींद उड़ा दी है। बहुत ही कम वोटों से हुई हार को लेकर ऐसे उम्मीदवार कारण तलाशने में जुट गए हैं। बताते चलें कि निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुई मतगणना के बाद जो हार जीत के नतीजे सामने आए हैं वह चौंकाने वाले हैं। ज़ैदपुर नगर पंचायत में इस बार 34480 मतदाताओं में से 20993 मतदाताओं ने कस्बे का चेयरमैन चुनने के लिए मतदान किया था। निकाय चुनाव की मतगणना में 6456 मत पाकर पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मोहम्मद अलीम अंसारी की पत्नी नीलोफर चेयरमैन बन गई है। दूसरे नंबर पर निवर्तमान चेयरमैन चांद बीबी ने 4422 मत पाकर 2034 मतों से करारी हार हुई है। तीसरे नंबर पर सबीहा खातून बहु हाजी जियाउर्रहमान अंसारी 4113 मत पाकर तीसरे नंबर पर रही। जबकि पिछले निकाय चुनाव में 3859 मत मिले थे। पिछली बार से 254 मत ज्यादा पाई हैं। चौथे नंबर पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हारुन लाइन की पत्नी परवीन बानो ने 2045 मत पाए हैं। पांचवें नंबर पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रुकैया बानों ने 1764 मत पाकर निकाय चुनाव में अब तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाली प्रत्याशी बन गई है। छठे नंबर पर तनवीर जहरा ने 1721 मत पाकर पिछले निकाय चुनाव से 700 मत कम पाकर 6 नम्बर पर पहुंच गई हैं। मोहल्ला छेदा कटरा वार्ड में एक भी हिंदू समुदाय का वोटर नहीं होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को सबसे ज्यादा 219 मत हासिल हुए हैं। जबकि इस वार्ड में इससे पहले के किसी भी चुनाव में 20 से ज्यादा मत भारतीय जनता पार्टी को नहीं मिले हैं। इस बार के मतदाताओं की खामोशी के साथ निकाय चुनाव में मतदान कर के कस्बे का चेयरमैन चुन लिया है। जिससे कस्बे के सियासतदानों के आंकड़े फेल हो गए हैं। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

